अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के ऐमी आलापुर में कैंसर दिवस एवं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अवसर पर समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव की ओर से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि समाज सेवा ही राष्ट्र सेवा है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर साइकिलों के साथ-साथ पठन-पाठन सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।
श्री यादव ने कहा कि बालिका शिक्षा अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि जब बालिकाएं शिक्षित होती हैं तो वे दो घरों को रोशन करती हैं। उन्होंने जानकारी दी कि संस्था की ओर से अब तक हजारों साइकिलों का वितरण किया जा चुका है। इसके साथ ही कंबल वितरण सहित गरीब, दीन-दुखियों की निरंतर सहायता की जा रही है। संस्था का उद्देश्य समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश चौबे एवं ब्लड मैन के नाम से प्रसिद्ध आकाश गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कैंसर दिवस एवं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत नशे से होने वाले दुष्परिणामों तथा कैंसर से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इस मौके पर सैकड़ों महिलाओं को कंबल का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत समाजसेवी राजेश चौबे एवं आकाश गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राकेश पांडेय, राम सिंह यादव, बजरंगी यादव, सोमई निषाद, दुर्गा निषाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मेधावी छात्राओं को प्रदान की गई साइकिलें
अयोध्या। कार्यक्रम के दौरान दिव्या दुबे, जासमीन, बबीता निषाद, आस्था तिवारी, प्रतीक्षा तिवारी सहित अन्य मेधावी छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।

