अयोध्या।चांद की 29 तारीख गुरुवार 26 जून को अयोध्या में मोहर्रम की शुरुआत सैयद काज़िम के नाम से उठने वाले ऐतिहासिक ताज़िए के जुलूस के साथ हुई। यह जुलूस अपनी तयशुदा पुरानी परंपरा और समय के अनुसार चौक की मस्जिद हसन रज़ा खां से उठाया गया और राठ हवेली, कश्मीरी मोहल्ला में जाकर संपन्न हुआ।
जानकारों के अनुसार यह जुलूस लगभग 70 वर्षों से अधिक पुराना है और इसी जुलूस से मोहर्रम का विधिवत आगाज़ होता है। इस मौके पर शहर में विशेष धार्मिक माहौल देखा गया।जुलूस में अंजुमन गुंच-ए-मजलूमियां खवासपुरा (अयोध्या-फैज़ाबाद) और अंजुमन मासूमिया राठ हवेली (फैज़ाबाद) ने शिरकत की। उन्होंने पूरे रास्ते नौहा ख्वानी और सीना ज़नी करते हुए जुलूस को गरिमामय वातावरण में उसके निर्धारित मार्ग से राठ हवेली तक पहुंचाया।

