ढेमवा,गोंडा।क्षेत्र के महंगूपुर गाँव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल को विकसित भारत का अमृत काल के रूप जन जन तक सरकार की उपलब्धियां बता रही है।

शुक्रवार को महंगूपुर के कपिल आश्रम पर चौपाल कार्यक्रम मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि कमलेश पाण्डेय ने ग्राम चौपाल में भाजपा सरकार के 11 सालों की उपलब्धियों का बखान किया। विधायक ने कहा कि सेवा,सुशाशन और गरीब कल्याण के लिए भाजपा सरकार ने काम किया है। जितनी तेजी से काम 11 सालों में हुए वो आजादी के बाद 11 साल पहिले तक नहीं हो पाए थे। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार व्यापारी, किसान, महिला, छात्र आदि के हितों में बढ़ चढ़ कर काम किया है। आगे भी बहुत सी योजनाए सरकार जनहित में लाने वाली है। चौपाल में गाँव के विनोद मिश्र विधायक से गाँव को गोद लेने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने गाँव के किसानों को प्रशिक्षण व प्राकृतिक खेती में सहयोग करने,विलेज़ होम स्टे योजना लाने,भगवान कपिल आश्रम पौराणिक स्थली को अयोध्या विकास प्राधिकरण में शामिल करने को कहा।इस पर विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश दूबे ने सहमति जताई। विधायक ने भी इस पर काम करने के लिए आश्वासन दिया। इस मौके पर जनार्दन तिवारी, नवनीत पाण्डेय, शरद पाण्डेय, डा बृजेन्द्र मिश्र, संजय पाण्डेय, मिंटू, जगजीवन पाण्डेय, दलजीत सिंह, जगदेव, डा मनमोहन आदि लोग उपस्थित रहे।

