अयोध्या।फैजाबाद आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी मंडल मुख्यालय एवं जिला कार्यालय का स्थानांतरण नए भवन में किया गया। जो राम नगर परिक्रमा मार्ग के निकट स्थित इस्कॉन मन्दिर के ठीक बगल में स्थित है। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी ने किया। संयोजक कार्यवाहक जिला अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार तिवारी ने होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया था कार्यक्रम में जनपद अयोध्या के कोने-कोने से आए पार्टी पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया।
पार्टी के कार्यालय भवन के शुभारंभ के मौके पर संभावित जिला पंचायत प्रत्याशियों ने आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया ।सभा को संबोधित करते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी ने कहा कि अब आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आने का समय आ गया है । सभी कार्यकर्ताओं को प्रण लेना होगा न गलत सहेंगे न गलत होने देंगे। पार्टी के जिला अध्यक्ष ने अपने जिला कार्यकारिणी के शीघ्र विस्तार करने की बात कहते हुए विधानसभा प्रभारियो को अग्रिम रूप से दायित्व दिया गया कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव राजीव कुमार सिंह ने किया और कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार तिवारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया दिया इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय प्रजापति संतोष द्विवेदी सहित राष्ट्रीय कार्य समिति के आदरणीय सदस्य राजकुमार जायसवाल तारकनाथ मिश्रा सहित अनेकों लोग रहे।

