नवाबगंज,गोडा।पारिवारिक जिंदगी में कलह से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

प्राप्त सूचना के राजू सिंह (40) पुत्र बजरंग सिंह निवासी ग्राम बलुआ तुलसीपुर ने फांसी लगाकर अपने जीवन को सदा के लिए खत्म कर लिया है। परिजनों के अनुसार युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के बड़े भाई बलराम सिंह ने अपने मझले भाई, उसके साले और मृतक युवक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। बजरंग सिंह तुलसीपुर मे अपने तीन पुत्रों के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा बलराम सिंह प्रतापगढ़ में ड्यूटी करता है। मझला लड़का बबलू घर पर रहकर खेती बाड़ी देखता है। छोटा बेटा राजू गुड़गांव में रहकर नौकरी करता था। पिछले माह मझले भाई की पत्नी गीता की मौत हो गयी थी। जिसमें छोटा भाई घर आया था। छोटे व मझले भाई की पत्नी सगी बहनें थी। ब्रहस्पतिवार की सुबह राजू की पत्नी जयश्री सुबह 5 बजे अपनी जरूरत के लिए बाहर गयी थी। वापस आने के बाद घर के कामों में व्यस्त हो गयी। घंटो बाद जब वह पति के कमरे में गयी तो पति को रस्सी के फंदे से झूलते देख आवाक रह गई। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य आ गए। घर में कोहराम मच गया। बड़े भाई बलराम सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। तहरीर में कहा कि मेरा मझला भाई बबलू, उसका साला जितेन्द्र सिंह निवासी मधवापुर जनपद बस्ती और मृतक की पत्नी आए दिन राजू को पीटते थे। बीते दो दिनों में विपक्षियों ने मृतक से मारपीट भी की थी। बलराम ने कहा कि उसे शंका है कि उसके भाई की मृत्यु विपक्षियों के षड्यंत्र के कारण हूई है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायन सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारवाई की जायेगी। मृतक के एक 06 वर्षीय पुत्री रिद्धि है जो अपने ननिहाल में रहकर पढाई कर रही। राजू के आत्महत्या को लेकर गाँव में अलग ही चर्चा है। गाँव के कुछ लोगों ने बताया कि मृतक राजू का पत्नी से संबंध अच्छा नहीं था। गुरुवार की सुबह तड़के 3 बजे ही उठकर राजू कुछ लोगों के घर जाकर कहकर आया था कि पत्नी ने रात में मारा है। लोगों का यह भी कहना है कि पत्नी पति के साथ नहीं रहती थी बल्कि वह अलग कमरे में सोती थी।

