करनैलगंज,गोंडा।सूफी संत अमीर खुसरो की याद ताजा करते हुए हर साल की तरह इस साल भी बसंत पंचमी के मौके पर नगर स्थित शाही तकिया में बड़े बाबा जी के मकान पर रविवार की रात्रि महफिले बसंत का आयोजन किया गया।
जहां क्षेत्र के अलग अलग जगहों से आये हुए सभी समुदाय के शिष्यों सहित अन्य लोगों ने सज्जादा नशीन अनवारुल हक शाह पप्पू मियाँ, इसरारुल हक शाह लल्लू मियाँ, मेराजूल हक शाह गुड्डू मियाँ, शानू मियाँ व गुलजार मियाँ को पगड़ी बांध कर माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावते कुरआन से किया गया।।उसके बाद अन्य कई लोगों ने नात व मनकबत पेश की। मध्य रात्रि से महफ़िल शमा का दौर शुरू हुआ। जहां देंवा शरीफ से आये हुए कव्वाल शाहवेज वारसी व अन्य कव्वालों ने बारी बारी से पूरी रात्रि सूफियाना कलाम सुनाकर लोगों का खूब मन मोहा। इस मौके पर डॉक्टर मोहम्मद सलमान कफ़ीली खलील अहमद कफ़ीली,मौलवी शमसुद्दीन, लल्लू कफ़ीली, गुलाम जीलानी,सय्यद बाबा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

