करनैलगंज,गोंडा। सकरौरा डिग्री कॉलेज रोड स्थिति मदरसा मोहम्मदिया तैयबतुल बनात में जलशा जश्ने रिदाये ख़त्म बुखारी शरीफ फ़ज़ीलत आलमियत व किरत का आयोजन किया गया। जहाँ दो पालियों में पुरूष व महिलाओं का प्रोग्राम हुआ।
बाद नमाज़ इशा से रात्रि बारह बजे तक पुरुषों के प्रोग्राम में मुफ़्ती अब्दुल क़य्यूम,हाफिज व कारी मोहम्मद अहमद,हाफ़िज़ व कारी आबिद हुसैन ने इल्म पर रोशनी डालते हुए शिक्षा कितनी ज़रूरी है और क्यों पर बयान किया। साथ ही अन्य कई लोगों ने नात व मनकबत पेश की।इस मौके पर बाबा शहीद मर्द के सज्जादा नशीन मेराजुल हक़ शाह गुड्डू मियाँ, यावर हुसैन मुन्ना,मोहम्मद अहमद प्रधान प्रतिनिधि करनैलगंज ग्रामीण, बाबू रूमी,जमील अहमद रूमी, फारूक सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में महिलाओं के प्रोग्राम में आलिमा फ़ाज़िला कारिया मोहतरमा सय्यदा अंजुम प्रिंसिपल ज़ामिया खदीज़तुल कुबरा रौनाही फैज़ाबाद ने अज़्मते वालिदैन और मदरसे में पढ़ रहे बच्चों व बच्चियों को कैसे शिक्षा हासिल करनी है पर तकरीर की। साथ ही मदरसे की प्रिंसिपल रुक़य्या फ़ातिमा,रेशमा,रहनुमा,मंतशा, उम्मे ऐमन,फूल जहाँ सहित अन्य आलीमावों ने नात व मनकबत पेश की।जहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सुबह नमाज़ फजर से पहले दुआ के साथ प्रोग्राम सम्पन्न हुआ।ये जानकारी मदरसे के नाज़िमे आला हाजी जुबेर रूमी दी है।

