गोंडा।थाना इटियाथोक क्षेत्र में संदिग्ध पारिस्थितियों में हुए युवक की मौत का मामला गरमाता जा रहा है,सोमवार को पीड़ित परिजनों से गोंडा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान ने मिलकर पुलिस प्रशासन से उचित न्याय की माँग की है।आपको बता दें कि 15 जनवरी को थाना इटियाथोक के बिरमापुर निवासी 27 वर्षीय शकील अहमद रात को 8:00 बजे अपनी पत्नी से यह कहकर निकला था कि मैं अभी कुछ देर में वापस आ रहा हूं,शकील के मोबाइल नंबर पर किसी का बार-बार फोन आ रहा था रात करीब 10 बजे जब परिवार वालों ने उनसे संपर्क किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।परिजन नें 16 तारीख को थाना इटियाथोक में गुमशुदगी दर्ज कराई।17 जनवरी को लखनीपुर पास के गांव में उनकी छत विक्षत लाश मिली।युवक के दोनों आंख निकले हुए थे,कान काटे हुए थे।और चेहरे पर घाव था।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान बिरमापुर पीड़ित के घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली,और परिवार का हाल-चाल जाना।

परिजन का आरोप है कि पुलिस द्वारा यह बताया गया कि पोस्टमार्टम में शकील अहमद की हार्ट अटैक से मौत हुई है जो की एक अविश्वसनीय लगता है।क्योंकि शकील अहमद के शरीर से आंख निकली थी कान कान कटे थे चेहरे पर घाव था ऐसे स्थिति में हार्ट अटैक से मौत एक हास्यास्पद लगता है। मसूद आलम खान ने मामले में पुलिस अधिकारियों से गटना की गहन जांच की मांग की है,और परिवार के साथ उच्चाधिकारियों से मिलकर के इस घटना में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई व परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

