छपिया,गोंडा।देश के कर्णधारों को विद्यालय आते-जाते समय गिरकर चोटिल हो जाते हैं।ग्राम पंचायत भरथीपुर के मजरे बैकुंठपुर से होते हुए प्राथमिक विद्यालय भरथीपुर व गांव बनवारपुर,बीरापुर,भौरहा,उजागरपुर,सुमेरपुर ककरघटा तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हैं।प्राथमिक विद्यालय भरथीपुर के पास सरयू नहर माइनर की पुलिया का निर्माण डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था।

पुलिया बनते ही टूट कर धराशाई हो गई थी,जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि से की।लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।रास्ते पर चलकर विद्यालय को जाने वाले मासूम बच्चे व राहगीर उस दुर्गम भरे रास्तों पर गिर कर आए दिन चोटिल हो जाते हैं। गांव के राजकुमार,अजय कुमार,बंशीधर,गंगासागर विनय कुमार,प्रमोद कुमार शर्मा,रमेश कुमार,तय्यब अली,बाबुल्लाह आदि ग्रामीणों का कहना है कि उक्त समस्या को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत कराया लेकिन पुलिया व रास्ते का मरम्मत नहीं हुआ।ग्रामीण जगराम,जगन्नाथ,राम रतन चौहान,रामनारायण,राम शब्द,रोशन लाल,अकबर अली,महबूब अली व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार पांडे ने उक्त पुलिया व सड़क का निर्माण करवाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है।

