गोंडा।नगर पंचायत तरबगंज में सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य घनश्याम जायसवाल ने 30 रिक्शा चालकों और पांच दिव्यांगजनों को कंबल वितरण किया है।
इस दौरान घनश्याम जायसवाल ने कहा कि गरीबों मजलूमो और जरूरतमंद की सेवा करना पुनीत कार्य है। इसके लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए।
श्री जायसवाल ने कहा कि रामचरितमानस में लिखा है ईश्वर अंश जीव अविनाशी प्रत्येक जीव में भगवान का अंश है इसलिए नर सेवा नारायण सेवा के समान है।जरूरतमंद की सेवा करना चाहिए। इससे प्रभु प्रसन्न होते हैं।सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम हर वर्ष जरूरतमंद की सेवा करते आ रहे हैं। वह इस बार ठंड बचाने के लिए जरूरतमंदों को निशुल्ककंबल का वितरण किया जा रहा हैं।

