गोण्डा।विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार ब्लॉक रुपईडीह के अंतर्गत ग्राम परशुरामपुर अहिरन पुरवा निवासी दिलीप यादव अपने बड़े भाई अजय यादव को लेने मोटरसाइकिल से इटियाथोक गया था,जो कि बठिंडा से आ रहे थे और वापसी के समय इटियाथोक खरगूपुर मार्ग पर भवनियापुर चौराहे से पहले एक खतरनाक मोड पर मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई और दोनों भाइयों की मौत हो गई।इस खतरनाक मोड पर पिछले 1 साल में लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत उस स्थान पर हो चुकी है।फ़िर भी प्रशासन तमाशबीन बना हुआ है।मृतक अजय यादव की एक बेटी है जबकि दिलीप यादव की शादी नहीं हुई थी।अजय यादव भटिंडा में नौकरी करता था।

बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान राम नारायण यादव के घर परशुरामपुर पहुंचकर अपना गहरा दुख और संवेदना प्रकट किया।साथ ही परिवार के साथ हर तरह से खड़े रहने और सहयोग करने का भरोसा दिया।सपा नेता मसूद आलम खान ने घटना स्थल पर भी गए।जहाँ देखा कि बहुत खतरनाक मोड़ है।जिसमें कम से कम आधे दर्जन पेड़ों को काटना जरूरी है,जिससे सामने से आने वाले वाहन को देखा जा सके।मसूद खान ने जिलाधिकारी गोण्डा से मांग की है कि मृतक के परिवार को दस- दस लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। और उस खतरनाक मोड़ से उन पेड़ों को काटा जाए और पटरियों को चौड़ा किया जाए। जिससे आगे आने वाले दिनों में जनहानि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।इस मौके पर नान बच्चा मिश्रा,लंबरदार,रामचंद्र यादव,राम भवन यादव,शेषमणि त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

