गोण्डा।जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सभा माधवपुर के गजाधर पुरवा गांव में सचिवालय के लिए प्रस्तावित सवा बीघा जमीन पर ग्राम पंचायत सचिवालय निर्माण हेतु सामग्री लाई गई थी। सचिवालय कि नींव भराई गई लेकिन गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर ग्राम सचिवालय कि जमीन को अपना बताकर विवाद उत्पन्न कर अड़ंगा लगा दिया।
विवाद बढ़ते देख सीओ सिटी और एसडीएम तरबगंज ने घटना स्थल की जांच की। बाद में उक्त भूमि को 145 के तहत कुर्क कर दिया गया। एक पक्ष ने एसडीएम के आदेश के खिलाफ न्यायालय में अपील की। इस प्रकरण में जिला न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए निर्णय पारित करने का आदेश दिया था। एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार ने विवादित भूमि की दोबारा सुनवाई की और सवा बीघा जमीन कुर्क कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात की सुपुर्दगी में दे दिया। और एक सप्ताह के भीतर न्यायालय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। ग्राम पंचायत माधवपुर प्रधान आनंद प्रकाश ओझा का कहना है, कि एसडीएम के निर्देश का पालन किया जाएगा। यहां भाड़े पर संचालित है सचिवालय राजस्व की हजारों रुपयों की छति हो रही हैं।

