मनकापुर।शनिवार देर रात कस्बे में बालिका से हुए छेड़खानी मामले में मनकापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मनकापुर कस्बा निवासी एक युवक ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है की 14 दिसंबर को रात्रि करीब 11 बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री शादी समारोह से वापस लौट रही थी,तभी मोहल्ला सुभाष नगर गली के पीछे आरोपी साहबज़ादे पुत्र समीम निवासी आज़ाद नगर ने पुत्री का हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा।बेटी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।पीड़ित के तहरीर पर मनकापुर पुलिस ने गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।इस बाबत कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया की पिता के शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

