खरगूपुर,गोंडा।साल भर पहले घर के सामने सार्वजनिक रास्ते पर दबंगों ने कूड़े का ढेर लगा दिया।थाना दिवस,तहसील दिवस में चार बार शिकायत करने के बाद भी कूड़े का ढेर नहीं हट सका है।मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।
इटियाथोक ब्लाक के ग्राम मोहनपुर असधा के बुद्धि सागर यादव ने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि गांव के ही रविंद्र कुमार, राधेश्याम,सियाराम,पुष्पा देवी,लक्ष्मी देवी व जुमला ने घर के सामने रास्ते पर साल भर से कूड़े का ढेर लगा रखा है।आरोप है कि उक्त लोग मल इत्यादि कूड़े के ढेर पर फेंकते रहते हैं।जिससे बराबर दुर्गंध उठती रहती है।आसपास रहना दूभर हो गया है।इस दुर्गंध से मेरा परिवार संक्रमण का शिकार हो चुका है।मामले की शिकायत 28 अक्टूबर को तहसील दिवस में करने पर प्रधान,पुलिस व राजस्व विभाग ने समझौता करा कर हटाने का निर्णय लिया।इसके बाद सभी उक्त गंदगी को हटाकर रास्ता खाली कराना उचित नहीं समझा।अभी तक उक्त कूड़े को ढेर को हटाया नहीं जा सका है।पत्र में उक्त कूड़े को हटवा कर रास्ता खाली कराने की मांग की गई है।

