गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना को० नगर पुलिस टीम कटहाघाट रोड पावर हाउस के समीप पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश संदीप उर्फ राममिलन पुत्र रामसहारे नि० फूलपुर थाना मानपुर जनपद सीतापुर व आमिर पुत्र शलीम नि० आश्रय आवास सिविल लाइन थाना को० नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद बैट्री, एक अदद इनवर्टर, एक अदद चोरी की बाइक व एक अदद तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस बरामद किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 01 दिसंबर 2024 की रात्रि थाना को० नगर के व०उ०नि० ब्रह्मनन्द सिंह व उ०नि० विपुल कुमार मय पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना होकर सिविल लाइन चौकी के पास मौजूद थे। मुखबिर ने सूचना दी कि दो व्यक्ति बाइक सवार चोरी के सामान के साथ कटहाघाट रोड से गोण्डा शहर की तरफ आ रहे है। पावर हाउस के पास आरोपियों को घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें बदमाश स्वयं को घिरता हुआ पाकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही के उपरांत दो बदमाश संदीप उर्फ राममिलन पुत्र रामसहारे नि० फूलपुर थाना मानपुर जनपद सीतापुर व आमिर पुत्र शलीम नि० आश्रय आवास सिविल लाइन थाना को० नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद बैट्री, एक अदद इनवर्टर, एक अदद चोरी की मोटरसाईकिल व एक अदद तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस बरामद किया है।
पूछताछ का विवरण
बदमाशों से पूछताछ के दौरान पता चला कि इन लोगो का एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने हेतु विभिन्न जनपदों में जाकर नकबजनी/चोरी की घटनाओ को अंजाम देते हैं।। गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर बरामद समान जनपद लखनऊ के नया बिहार कालोनी के एक घर से चोरी किया था। जिसके सम्बन्ध में जनपद लखनऊ के थाना मड़ियाव में मु०अ०सं०- 676/24, धारा 331(4),305 बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत है । दोनों गिरफ्तार बदमाश गोण्डा में भी चोरी की घटना कारित करने के फिराक में थे।
गिरफ्तार बदमाश
संदीप उर्फ राममिलन पुत्र रामसहारे नि० फूलपुर थाना मानपुर जनपद सीतापुर व
आमिर पुत्र शलीम नि० आश्रय आवास सिविल लाइन थाना को० नगर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
मु०अ०सं०- 904/24, धारा 109(1),317(2), 317(4),319(2),318(4),338,336(3),340,340(2) भादवि 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को० नगर, जनपद गोण्डा।
अनावरित अभियोग
मु०अ०सं०- 676/24, धारा 331(4),305 बीएनएस थाना मड़ियाव जनपद लखनऊ।
बदमाश संदीप उर्फ राममिलन का आपराधिक आंकड़ा
मु०अ०स०- 263/24, धारा 380,411 भादवि थाना को० नगर जनपद गोण्डा।
बरामदगी
एक अदद बैट्री, एक अदद इनवर्टर
एक अदद सुपर स्पेलेंडर बाइक नं०-यू०पी० 30 जे०जे० 0745,
एक अदद तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी का स्थान
कटहाघाट रोड पावर हाउस के समीप।
गिरफ्तारी के दौरान टीम में शामिल पुलिस
व०उ०नि० ब्रह्मनन्द सिंह,
उ०नि० विपुल कुमार पाण्डेय,
उ०नि० केदारराम,
हे०का० अशोक प्रजापति,
हे०का०मुनीब यादव,
हे०का० मनोज यादव व
का० हरिश्चन्द्र राणा मौजूद रहे।

