गोन्डा।गौरा विधानसभा में समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव का वैवाहिक सालगिरह धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान गरीबों में फल बाँट कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सालगिरह का आयोजन गौरा विधानसभा में अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रईस अहमद के आवास पर आयोजन किया गया।जिसमें सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव सांसद डिंपल यादव नारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष इस्लाम चौधरी,समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अशोक यादव,लोहिया वाहनी के जिला उपाध्यक्ष डॉ सूर्य प्रताप यादव,पिछड़ा प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष पप्पू प्रजापति,सपा समर्थक और यादव महासभा के पदाधिकारी डॉक्टर सियाराम यादव,समाजवादी पार्टी के जिला सचिव बुद्धू नेता दिलीप वर्मा,बसंत यादव,क्षेत्र पंचायत सदस्य बुनने प्रधान,बबलू भाई,नसीर अहमद,राम मूरत राजभर,जहीर अहमद,जमाल अरशद,हामिद अली,रामचंद्र,शकील अहमद,इमरान,मोहम्मद खालिद,फरीद,राशिद,हाफिज सुब्हान,विक्रम,बिलाल,जिलानी,अरविंद आदि तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित रहे।

