गोंडा।बच्चों को उनके विधिक अधिकार दिलाने के लिए स्थापित की गई बाल मित्र विधिक सेवा यूनिट कानून के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। यह बात अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने सिविल कोर्ट के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में पैनल अधिवक्ताओं व अधिकार मित्रों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि हर जिले में बच्चों के लिए बाल मित्र विधिक सेवा समिति का गठन किया गया है जो बच्चों की सुरक्षा और उनको दिये गये विधिक अधिकारों को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए काम करेगी। प्रशिक्षण के दौरान स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने सभी प्रतिभागियों को पूरे मनोयोग से दी गयी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की सीख दी। प्रशिक्षण सत्र को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बृज लाल तिवारी व चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर आशीष मिश्रा ने संबोधित किया। डिप्टी चीफ़ डिफेंस काउंसिल अनिमेष चतुर्वेदी ने सभी का स्वागत किया। संचालन टेली लॉ के पैनल अधिवक्ता अविनाश चंद्र श्रीवास्तव ने किया।

