गुलाम जीलानी बेग
रेहराबाजार,बलरामपुर।क्षेत्र पंचायत बैठक में 70 लाख का अनूपूरक बजट ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह चौहान के अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्य/प्रधान ने ध्वनि मत से पास कर दिया।ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने बैठक में कहा कि केन्द्र /प्रदेश की मोदी और योगी की सरकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों तक योजनायें पहुंचा रही है विकास खण्ड के चहुंमुखी विकास में धन की कमी नहीं होने दिया जायेगा।
बीडीओ रेहराबाजार रजनीश कुमार शुक्ला ने बताया कि आज विकास खण्ड मीटिंग हाल में क्षेत्र पंचायत सदस्यों/ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की गयी जिसमें कोरम पूरा रहा , 70लाख का अनूपूरक बजट पास कर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में इण्टर लाकिंग,ब्लाक आवासों का मरम्मत आदि कार्य कराया जायेगा,राज्य वित्त /मनरेगा /स्वच्छ भारत /पी एम /मुख्यमंत्री आवासों /निःशुल्क बोरिंग /एन आर एल एम /गौशाला /स्वास्थ्य मिशन /शिक्षा /बाल बिकास /कृषि आदि योजनाओं का /प्रगति की समीक्षा किया गया।
बैठक में डा चन्द्रप्रकाश प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बीडीओ रमेश वर्मा,सीडीपीओ डा संदीप,पशुचिकित्साधिकारी ए के पांडेय,पूर्तिनिरीक्षक मन्मथनाथ गुप्त,एडीओ पंचायत इरफान उल्ला खां, एडीओ एजी रणधीर सिंह,एडीओ प्रदीप जैशील सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

