गोंडा।सपा संस्थापक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की 85 वीं जयंती पर शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के बेलसर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में जन्म दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। सपा के पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद लोगों से मुखातिब होकर कहा कि मुलायम सिंह यादव गरीबों मजलूमों के हितैषी थे, यही वजह है कि उन्हें धरती पुत्र कहा गया। लोहिया के सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने सपा पार्टी का गठन किया और समाज के पिछडे व उपेक्षित वर्ग को राजनीति में सक्रिय कर उन्हें सम्मानजनक स्थान दिलाया। कार्यकर्ताओं के प्रति वे आजीवन समर्पित रहे।
राजनीतिक कुशलता की बदौलत वे प्रदेश में मुख्यमंत्री व केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि किसानों, नौजवानो व गरीबों के सच्चे हितैसी थे। मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए युवा नेता सपा मनोज चौबे ने मुलायम के राजनैतिक विरासत पर बोलते हुए कहा कि 22 नवंबर 1939 को सैफेई इटावा में जन्में नेताजी छात्र नेता थे और शिक्षक रहे और एक सामान्य समाजवादी कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में प्रवेश कर मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री जैसे पदों को सुशोभित किया। उन्होंने कहा कि नेताजी के समाजवादी विरासत को आगे बढाने के लिए युवाओं को सक्रिय होना चाहिए।
जयंती के मौके पर राकेश सिंह,रोहित चौबे, प्रमोद चौबे,दिलीप पाण्डेय, बबलू चौबे, श्री प्रकाश शुक्ला, अंकित पांडेय, अवधराज तिवारी, सभासद सूरज भारती, सुरेश साहू, दिलीप पाण्डेय, मनीष चौबे, दुर्गेश यादव, विवेक गौतम,एन सिंह व संजय सिंह, अनंतराम यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

