गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।सादुल्लानगर बाजार अतिक्रमण व जाम की समस्या से कराह रहा है।हर रोज लोग जाम के झाम में फंस कर प्रशासन को कोसते नजर आ रहे हैं।सादुल्लानगर में जाम की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।मुख्य बाजार से लेकर प्राइमरी स्कूल के सामने रोड पर स्थिति बहुत ही खराब है।यहाँ 12 बजे तक सब्जियों के गाड़ी खड़ी रहती हैं।जिससे घंटों जाम लगा रहता है।सिद्धेश्वर नाथ मंदिर तिराहा,जामा मस्जिद के सामने रोड,हाजी इस्माइल गली सहित हर जगह जाम के हालात बने रहते हैं।बाजार में दुकानदारों ने फुटपाथ तक अपने फड़ सजा लिए हैं।इतना ही नहीं दिन में ही व्यापारी दुकान के सामने माल लदे भारी वाहन खडा कर वाहन से घंटों माल उतरवाते हैं। जिससे घंटों जाम लगा रहता है।दुकानों के सामने रोड के किनारे ही लोग दुपहिया वाहन व साइकिल खड़ी कर देते हैं।इसके बाद बाजार में जो जगह बचती है।उस पर ठेला वाले कब्जा कर लेते हैं।इससे लोगों का पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।नगरवासी जाम से निजात दिलाने को लगातार आवाज उठा रहे हैं।लेकिन प्रशासन अतिक्रमण हटाने को कतई गंभीरता नहीं दिखा रहा।यही हालात रहे तो आगे और भी गंभीर स्थिति बनेगी।

सादुल्लानगर बाजार में अतिक्रमण के चलते स्कूली वाहन,एंबुलेंस,सरकारी व निजी वाहन हर रोज जाम में फंसे रहते हैं।क्षेत्रीय लोगों संजय कुमार,हीरालाल,अब्दुल मुईद,रमेश चौहान,राम शबद,अनूप यादव,रामदेव,संतोष कुमार,बसंत,शोभाराम मौर्य, कुलदीप,दिलीप,वसीमउद्दीन,मोहम्माद खालिद खान,आदि ने सादुल्लानगर कस्बे से अतिक्रमण हटवाकर यातायात सुगम बनाने की मांग की है।एसडीएम अवधेश कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।।

