गोण्डा।भाजपा की केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के आवसर पर मेहनौन क्षेत्र के इटियाथोक ब्लाक सभागार में तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले के शुभारंभ किया गया। जिसमें मेले का शुभारंभ मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं व किसानों को आधुनिक खेती का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सपा सरकार पर हमलावर होते हुए पिछली सरकारों में आई जनकल्याणकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार के भेट चढ़ने की बात कही।
सोमवार को इटियाथोक क्षेत्र के ब्लाक सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लगे तीन दिवसीय मेले में पहुंच मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजना है। वह हर वर्ग तक हर पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचे। इसी के साथ उन्होंने किसानों को आधुनिक खेती का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में हर क्षेत्र में व्यक्ति कुशल व निडर है।
क्योंकि पिछली सरकारों में लूट भ्रष्टाचार व सरकारी योजनाओं का बंदरबांट आम हो चला था। लेकिन 2017 के बाद देश व प्रदेश में विकास की लहर बहने लगी। हर क्षेत्र में लोगों को आने जाने के लिए सरल और सुगम सड़कों का जाल बिछा दिया गया। जिससे आम जनमानस को कोई दिक्कत न हो। इसी के साथ साथ स्वास्थ्य शिक्षा पर भी भाजपा सरकार ने एक बेहतर कार्य किया है। स्वास्थ्य की बात करे तो हमारी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड वितरित कर योजना के लाभो से अवगत कराया है। जिससे वो गरीब परिवार जो महंगे इलाज के चलते दम तोड़ देते थे। उन्हें केंद्र की सरकार ने आयुष्मान कार्ड का तोहफा देकर उनकी महंगे इलाज की समस्या को खत्म किया। इसी के साथ ही इज किसान को आधुनिक खेती के लिए कृषि विभाग द्वारा अच्छी जानकारी देकर किसान भाईयों को आगे लाया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि विभाग व ब्लाक के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

