लखीमपुर,खीरी।मंगलवार को कांग्रेस भवन-लखीमपुर खीरी में इन्दिरा प्रियदर्शिनी की जयन्ती कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व०इन्दिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प भी अर्पित किए। कांग्रेस हाल आगन्तुकों से खचाखच भरा रहा इस दौरान इन्दिरा जी के जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। गोष्ठी में डा०रईस अहमद उस्मानी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि इन्दिरा गांधी प्रियदर्शिनी वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार तीन बार भारत की प्रधान मन्त्री रहीं। वे चौथी बार वर्ष 1980 से 1984 में अपनी राजनीतिक हत्या तक प्रधान मंत्री रहीं। इन्द्रा जी ने 1975 में पर्यावरण को बचाने के लिए, लाखों पेड़ लगवाईं ।

सभा का संचालन संजय कुमार गोस्वामी व अध्यक्षता प्रह्लाद पटेल ने की। मुख्य अतिथि इकबाल अहमद खां ने भी रोशनी डाली।
सभी आये हुए लोगों को जलपान कराया गया। अब्दुल रहीम, अब्दुल कैयूम, संतोष कुमारी यादव, जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस नवाज खान,रवि तिवारी लतीफ आजम, रमेश कुमार नाग, विनोद कुमार गौतम, रवि प्रकाश, डा०शफीक, शकील, रामू रस्तोगी, तैयब खां, कोमल सिंह समेत सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद रहे।

