गुलाम जीलानी बेग
रेहरा बाजार,बलरामपुर।रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवारी खेरा के मौर्या गंज बाजार में 13/14 नवंबर की रात 3 बजे शार्ट सर्किट से चार दुकानों में आग लग गयी जिससे चारों दुकानों में रखा लगभग 15लाख 25हजार का सामान 95हजार नगदी के साथ जलकर खाक हो गया ,दुकानों से धुआं और लपटों को देखकर बाजार वासियों आस पास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

बाजार वासियों ने रात में दोनों व्यापारियों को फोन पर सूचना दी
पीडित व्यापारी संजय कुमार मौर्या निवासी ग्राम कुशमौरा के मजरा महाबल पुरवा थाना रेहराबाजार ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही ग्राम सभा देवारी खेरा के मौर्या गंज बाजार में विगत 10 बर्षो से दुकान कर रहा हूं और प्रतिदिन शाम को 9 बजे अपने गांव चला जाता हूं बीती रात शार्ट सर्किट से मेरे रेडीमेड कपडे,चाय के होटल,पराग डेयरी के दुकान में आग लग गये जिसमें रखा 65 हजार नगद,सभी कपडे,2 फ्रीजर,पराग डेयरी का सामान,वर्तन सहित पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

बगल में ही स्थित दुकानदार पीड़ित श्याम बाबू गुप्ता निवासी ग्राम रेहरा थाना रेहराबाजार ने बताया कि मेरे दुकान में रखा 30हजार का नगदी सहित दुकान में रखा लगभग 5 लाख का सामान खाद,बीज,कीटनाशक जलकर खाक हो गया,घटना की जानकारी बाजार वासियों ने फोन से रात में ही दी।मकान मालिक सीताराम वर्मा ने बताया कि सभी दुकानों का छत /दिवालो का प्लास्टर/फर्स छति ग्रस्त हो गया है लाखों का नुक़सान हुआ है ।
हल्का लेखपाल अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों व्यापारियों के नुक़सान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।

