इमरान अहमद
मनकापुर।14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।जहाँ तमाम स्कूलों में बच्चों ने चाचा नेहरू को याद करते हुए ‘हैप्पी बर्थडे’ कह कर केक काटा।वहीं कई स्कूलों में प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसी क्रम में मोहल्ला शास्त्री नगर के प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें अतिथि वैभव सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके चित्र पर फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान चाचा नेहरू के जीवन शैली के बारे में बच्चों को जानकारी दी।

उन्होनें कहा की चाचा नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे,बच्चे देश के भविष्य हैं,इनका सम्मान ज़रूरी है,यही बच्चे आगे चलकर देश का नाम रौशन करेंगें।इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर हेड मास्टर कल्पना सिंह,स्कूल स्टाफ अनिल दूबे,अनामिका शर्मा मधु आदी बच्चे मौजूद रहे।

