गोंडा।बाल दिवस के अवसर पर राजकीय संप्रेक्षण गृह (बालक) में किशोर अपचारियों के लिए बने पुस्तकालय का उद्घाटन अपर जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं। किताबों से सिर्फ ज्ञान नहीं मिलता बल्कि किताबें हमको जीवन जीने का रास्ता भी दिखाती हैं। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश चौधरी, अधीक्षक संतोष कुमार दूबे, न्याय रक्षक अनिमेष चतुर्वेदी, बृजलाल तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

