इमरान अहमद
गोंडा।सोमवार को बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड इकाई मनकापुर में पेराई सत्र 2024-25 के इण्डेन्ट पूजा कराया गया।जिसमें आचार्य विपिन कुमार त्रिवेदी ने गन्ना विभागाध्यक्ष राजकुमार टाया व यूनिट हेड नीरज बंसल के साथ वैदिक मंत्रों के पूजा कराई।
इस मौके पर यूनिट हेड नीरज बंसल ने बताया गया कि 19 व 20 नवंबर को मिल गेट तथा 17 नवंबर को क्रय केंद्रों का इण्डेन्ट किया गया है। वहीं 19 नवंबर को ही गन्ना इकट्ठा होने के उपरांत गन्ना पेराई का कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा।साथ ही साथ यूनिट हेड ने बताया कि पेराई सत्र 2024-25 में पहले वर्षों की तरह हाईटेक व्यवस्था के अनुसार गन्ना कृषकों के मोबाइल पर प्राप्त एस.एम.एस. से गन्ना पर्ची की तौल की जाएगी।गन्ना मूल्य भुगतान की जानकारी भी एस.एम.एस. के माध्यम से ही दी जाएगी इसलिए किसान भाइयों से अनुरोध है कि किसान भाई अपने मोबाइल का इनबॉक्स समय-समय पर खाली किया करें जिससे समय से उन्हें गन्ना पर्ची आदि सबंधित एस.एम.एस. मिल के साथ ही मिल में किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। यदि किसी को कोई परेशानी होती है तो उसका त्वरित निदान किया जाएगा।
गन्ना विभागाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान सत्र में भी मिल गेट पर गन्ने की तौल शिफ्ट के अनुसार ही की जाएगी,जिसके लिए पूर्व से ही व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। सभी क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटो से गन्ने की तौल की जाएगी।किसान भाई गन्ना पर्ची का एसएमएस प्राप्त हुए बिना गन्ने की कटाई कदापि ना करें अर्थात किसान कच्चा गन्ना कदापि ना काटे क्योंकि गन्ना काटने के बाद गन्ने के वजन में निरंतर कमी आती है इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।उन्होने कहा की सभी किसान से अपील की कि साफ-सुथरा एवं ताजा व हरा बन्धन रहित गन्ना ही क्रय केंद्रों एवं मिल गेट पर आपूर्ति करें।हायल पर्ची पर गन्ने की तौल कदापि नहीं की जाएगी इसलिए समय से गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करें,इसके साथ ही बताया की घोषणा पत्र भरने की समय सीमा के अन्दर सभी किसान अपना ऑनलाइन घोषणा पत्र समय से भरवा ले।इण्डेन्ट पूजा में चीनी मिल के इकाई प्रमुख नीरज बंसल ने किसानों एवं सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को नए सत्र की शुभकामनायें दीं।इस अवसर पर उप महाप्रबन्धक वाणिज्य एस० एस० नायक,महाप्रबन्धक तकनीकि पी० के० पाण्डेय,महाप्रबन्धक उत्पादन वी० पी० सिंह,महाप्रबन्धक डिस्टलरी पी० के० खाड़का,उप महाप्रबन्धक इन्स्टूमेन्टस एन० के० जैन,सहा० महाप्रबन्धक आई0टी0 अनिल कुमार त्रिपाठी,एच०आर० हेड जी० के० राउत,सहा० महाप्रबन्धक गन्ना नरेन्द्र कुमार सिंह, सहा महाप्रबन्धक गन्ना एस० बी० सिंह,स्टोर हेड अमित सिंह,सेल्स हेड अरविन्द द्विवेदी,गन्ना प्रबन्धक नवीन शर्मा,वरि० उप प्रबन्धक गन्ना लेखा राजेश राय,लीगल से आनन्द उपाध्याय,शशिकान्त शुक्ला,राजीव कुमार पाण्डेय एवं सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

