करनैलगंज,गोंडा।बृहस्पतिवार की शाम करनैलगंज के सरयू घाट पर छठ पूजा को लेकर जन सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में महिलाओं ने सरयू नदी में डूबते सूरज को अर्घ देकर पूजन किया। सरयू घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ नगर पालिका का परिषद करनैलगंज की तरफ से पंडाल लगाकर साज सज्जा,सजावट और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे।

सरयू घाट पर साफ सफाई के साथ-साथ बैरिकेडिंग, प्रकाश की व्यवस्था भी जबरदस्त की गई थी। शाम होते-होते सरयू घाट पर जबरदस्त भीड़ उमड पड़ी और भारी संख्या में महिलाओं ने सरयू नदी में पूजन किया और डूबते सूरज को अर्घ्य देकर अपनी हर कामनाओं की पूर्ति के लिए छठ मैया से आराधना की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय भी परिवार के साथ पूजन करने पहुंचे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए उप जिलाधिकारी भारत भार्गव, तहसीलदार मनीष कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह, प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक, सरफराज अहमद सहित भारी संख्या में पुलिस बल सरयू घाट पर मौजूद रहा।

