करनैलगंज,गोण्डा।जिले के करनैलगंज में जमीनी रंजिश को लेकर दबंगों ने दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमलाकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी।और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
मामला कर्नलगंज कोतवाली की ग्राम पंचायत खजुरिया के निधानपुरवा का है। जहां मंगलवार सुबह दिलदहला देने वाला मामला उस समय सामने आया। जब मंसाराम अवस्थी 25 पुत्र नंदलाल सुबह जा रहा था, इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ धारदार हथियार से उसके ऊपर वारकर उसे मरणासन्न कर लहूलुहान कर दिया। युवक को बचाने दौड़ा उसके भाई बबलू अवस्थी 22 वर्ष पर भी हमला कर दिया। जिससे दोनों लहूलुहान हो गये। आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने मंसाराम अवस्थी को मृत घोषित कर दिया।वहीं गंभीर रूप से घायल बबलू को जिला चिकित्सालय रेफर किया है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रताप सिंह,प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक समेत काफी तादाद में पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज ने बताया कि आरोपित अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

