गोण्डा।रविवार को मरीजों का निःशुल्क इलाज अनंत हॉस्पिटल में सेवार्थ भाव से किया गया।अस्पताल प्रबंधन आलोक सिंह ने निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की गयी। लखनऊ के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निराज रंजन श्रीवास्तव ने दर्जनों मरीजों का निशुल्क इलाज किया।निशुल्क इलाज पाकर लोग काफी प्रफुल्लित दिखे, सेवा भाव की प्रशंसा चारों ओर हो रही हैं।

हड्डी रोग विशेषज्ञ ने गठिया,अस्थिभंग,पैर का दर्द,रीढ़ वक्रता,शरीर में थकान और दर्द होना,हड्डी टूटना आदि का जांच किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों का जांच करते हुए उन्हें परामर्श प्रदान किया, उन्होंने कहा कि जांच शिविर का उद्देश्य है कि वैसे मरीज जो इस इलाके में हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी होने के कारण अपना सही से इलाज नहीं करा पाते हैं। उन्हें निशुल्क जांच शिविर के माध्यम से बीमारी का सही परामर्श मिल सके।

