गोण्डा।चौबीस कुंडीय पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ सोमवार से किया जायेगा। महा यज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकलेगी। पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम के तहत भगवान घनश्याम महराज की जन्म स्थली स्वामीनारायण मंदिर में महंत देव स्वामी को डा० विजय बहादुर सिंह व ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने महा यज्ञ का निमंत्रण दिया है।मसकनवा कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर अक्षत वितरण किया गया।
संयोजक डॉ० विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा मां गायत्री इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग पैरामेडिकल सांइसेज चांदनी चौक से निकाली जायेगी। यज्ञ मंडफ और वेदिका का निर्माण पूरा कर लिया गया है। रथ के साथ विभिन्न तरह की भव्य झांकी सजाई जायेगी। इस दौरान अवधेश कुमार मिश्रा, डां० विजय बहादुर सिंह, विवेक शुक्ला, अनिल मिश्रा, रमेश तिवारी, राकेश ओझा, डॉ०उमाशंकर मिश्र, भरत लाल त्रिपाठी, पूरन चन्द्र गुप्त, श्याम बाबू कमल, डॉ०दिव्या, मांडवी, शिब्बू, सूर्य प्रताप सिंह, राम कुमार गुप्ता, गंगा राम यादव, डां०अनिल कुमार व डा० अशोक शुक्ला मौजूद रहे।

