करनैलगंज,गोंडा।टर्टल सर्वाइवल एलायंस फाउंडेशन (टीएसए) के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत सरयू नदी में मूर्ति विसर्जन के बाद के बचे हुए कचरे को बसेहिया घाट की तरफ साफ किया गया।सफाई के दौरान जमीन पर मूर्तियों को रंगने में इस्तेमाल किया गया,मिल पेंट नदी में फैला हुआ मिला।जो नदी के जीव जंतुओं व पौधों के लिए बहुत नुकसानदायक है।
आजाद युवा विकास फाउंडेशन,नेचर क्लब फाउंडेशन के दो दर्जन से अधिक लोगों ने घाट से प्लास्टिक,कांच,मूर्तियां,कपड़े,पूजन सामग्री,कार्ड मूर्तियों,धातु के समान,फूल,राख के अवशेष एकत्रित किया।टर्टल सर्वाइवल एलायंस फाउंडेशन के हर्षित सिंह ने सरयू तट पर फैले ऑयल पेंट को लेकर चिंता जाहिर की। और कहा कि पॉलीथिन को खाकर नदी में मौजूद 9 प्रकार के कछुए व विभिन्न जलीय जीव मर रहे हैं। उनके प्रजनन में भी समस्या आ रही है। वन विभाग के दरोगा अशोक पांडेय ने जैविक कचरे के निस्तारण के लिए कंपोस्ट के गड्ढे खुदवाने पर जोर दिया व आजाद युवा विकास फाउंडेशन के संरक्षक ज्ञान बहादुर सिंह ने नदी में गंदगी न करने व सफाई को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।
इस मौके पर योगेंद्र सिंह,शुभांकर मिश्रा,शुभम सिंह,महेश कुमार,रौनक,किशन,सत्यम सिंह,दिलीप सिंह,प्रमोद कुमार मिश्र,जय प्रकाश,गुड्डू,ननका आदि लोगों ने योगदान किया।

