करनैलगंज,गोण्डा।असत्य पर सत्य की विजय का महापर्व विजयदशमी का त्यौहार पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान श्रीराम ने रावण क़े पुतले का दहनकर समाज को बुराई पर अच्छाई का संदेश दिया।
गोंडा जिले के कर्नलगंज में ब्रिटिश शासन काल से चली आ रही रामलीला दशहरा के दिन रावण का दहन दशहरा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्री राम की शोभायात्रा रामलीला भवन से निकालकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए रामलीला भवन पहुंची। जहां भगवान श्री राम ने माता दुर्गा का उपासना कर मां दुर्गा से विजय का आशीर्वाद लिया। इस दौरान राम और रावण की सेना में घमासान युद्ध देखने को मिला। रथ पर सवार भगवान श्री राम ने रावण के ऊपर तीरो की वर्षा की। रावण की ओर से भी घमासान युद्ध किया गया। अंततः भगवान श्री राम के अग्निवार से रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण के पुतले का दहन होते ही पूरा मैदान भगवान श्री राम के जयकारे के साथ बजरंगबली के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।

