संजय यादव
मसकनवा।शनिवार देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कराने गए तीन युवक मनवर नदी में डूब गए,एक जिसमें एक युवक को बचा लिया गया।जबकि दो युवक लापता हो गए थे।गोताखोरों की मदद से पुलिस एक युवक के शव को बाहर निकाल लिया है वहीं एक की तलाश कर रही है।घटना के बाद से परिवारीजन का रो-रोकर हाल बेहाल है।गांव के लोगों की भीड़ जुटी है।

बताया जाता है कि महुलीखोरी निवासी सत्यम विश्वकर्मा, मंजीत गुप्ता व राकेश कुमार शनिवार की शाम को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कराने गए थे। तीनों प्रतिमा का विसर्जन कराने के लिए मनवर नदी में उतर गए। तीनों नदी की धारा में डूबने लगे।
लापता युवक की तलाश जारी
बचाओ-बचाओ का शोर सुनकर लोगों ने राकेश कुमार को डूबने से बचा लिया,लेकिन सत्यम विश्वकर्मा व मंजीत गुप्ता डूब गए थे।रविवार को गोताखोरों की मदद से सत्यम विश्वकर्मा के शावकों बरामद कर लिया गया वहीं मंजीत की तलाश की जा रही है।लापता युवक के स्वजन अनहोनी की आशंका को लेकर रो-रोकर हाल बेहाल है।

उप जिलाधिकारी मनकापुर यशवंत राव व क्षेत्राधिकारी आरके सिंह लापता युवकों की गोताखोर से तलाश करा रहे हैं। 12 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक छपिया कृष्ण गोपाल राय ने कहा कि तीन युवकों की मनवर नदी में डूबने की सूचना मिली थी। राकेश कुमार को बचा लिया गया है। मंजीत व सत्यम लापता हैं, जिनकी गोताखोरों के माध्यम से तलाश की जा रही है। क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा ने मनोरमा नदी में डूबने की दुःखद सूचना मिलने पर घाट पर पहुँचकर यथास्थिति की जानकारी ली पीड़ित परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

