गोण्डा।वजीरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौबस्ता के मजरा निश्चल पुरवा निवासी पारसनाथ दूबे ने आरोप लगाया है कि उनके हिस्से की जमीन उनके भाईयों ने कब्जा कर लिया है। अपने पैतृक संपत्ति पर कब्जा दिलाने के लिए एडीएम से फरियाद की है।
पीड़ित पारसनाथ दूबे ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं।वह कानपुर में श्रम विभाग में नौकरी कर रहे थे। सेवानिवृत होने पर पैतृक गांव नौबस्ता परिवार सहित पहुंचने पर पता चला कि उसके हिस्से की जमीन रामदेव व कृष्ण देव और गुड्डू दूबे ने कब्जा कर रखा है।
पीड़ित ने भाईयों के पास जाकर अपने हिस्से की जमीन और घर छोड़ने को कहा तो उन्होंने साफ इन्कार करते हुए कहा कि तुम्हारा यहां अब कुछ नहीं है,सारी संपत्ति हमारी हैं। आरोप है कि पीड़ित पारसनाथ दूबे को मारने पीटने की धमकी देकर भगा दिया गया। थाना समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित ने एसडीएम तरबगंज को प्रार्थना पत्र देकर पैतृक सम्पत्ति दिलाने की गुहार लगाई है।

