पंश्याम त्रिपाठी
नवाबगंज,गोंडा।स्थानीय थाना क्षेत्र के मनकापुर-अयोध्या रेल मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात्रि में किसुनदास पुर के पास एक 58 वर्षीय महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पास मिले आधार कार्ड से महिला की पहचान सुकना पत्नी संगम लाल निवासी नवाबगंज गिर्द मजरा हतवा के रुप में की है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना स्थल से मृतक का घर करीब दस किलोमीटर दूर है। परिजनों ने बताया कि वह अपने रिस्तेदारी में चंदापुर गयी थी जहां से वापस आ रही थी। मृतिका सुकना अपने पति की दूसरी पत्नी थी। उसके पांच लड़के हैं, मृतका का बड़े बेटे विनय व दो बेटियों मीना और गायत्री की भी शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के जिला मुख्यालय भेजा है।प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

