गोंडा।कोतवाली नगर की बड़गांव पुलिस चौकी के इमलिया गुरुदयाल ग्राम सभा में भू-माफिया ने सरकारी बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान महेश वर्मा ने बड़गांव चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर ग्राम सभा में स्थित विंध्यवासिनी मंदिर के पास गाटा संख्या 75/0.073 ग्राम समाज की सरकारी जमीन को मोहनलाल गुप्ता, राजन गुप्ता आदि,भू-माफियाओं ने जेसीबी लगाकर निर्माण कराया जा रहा था।ग्राम प्रधान ने दूरभाष पर एसडीएम अवनीश त्रिपाठी व सिटी मजिस्ट्रेट विजय शर्मा को बताया। एसडीएम सदर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्षेत्रीय लेखपाल हितेश तिवारी को मौका की जांच कर निर्माण कार्य रुकने के लिए निर्देश दिया। लेखपाल मौके पर पहुंचकर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। निर्माण कर रहे मोहनलाल गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कोई दस्तावेज दिखाना उचित नहीं समझा।
प्रधान महेश गुप्ता ने बताया है कि पूर्व में मोहनलाल गुप्ता उसी जमीन पर कब्जा कर रहे थे जिसको लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। समय भी कार्य को रोक दिया गया था।शुक्रवार को हरिशंकर पाठक नमक व्यक्ति व दो अन्य व्यक्तिआसपास मौजूद थे,उन्हीं के दबंगई व गुंडई के बल पर जेसीबी लगाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। हल्का लेखपाल हितेश तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।चौकी प्रभारी बड़गांव विपुल पांडे ने बताया कि लेखपाल की शिकायत पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है शांति व्यवस्था बनी हुई है।

