गोण्डा।जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के सेल्हरी गाँव के मजरा सेल्हरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ईदगाह के पास स्थित तालाब में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवती का शव तालाब में उतराता हुआ दिखा। युवती की लाश मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। सूचना कटरा बाजार पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर युवती के शव को तालाब से बाहर निकाला गया।
मृतक युवती की पहचान सेलहरी ग्राम पंचायत के अहिरन पुरवा निवासिनी 22 वर्षीय सोनी पुत्री रमेश के रूप में हुई। प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो युवती के शव की हालत देखकर घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह के कयास लगाया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि युवती की हत्या करके शव को तालाब में फेंका गया है। वहीं कुछ ग्रामीणों का मानना है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा है। और गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस घटना की जानकारी ग्रामीणों से कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना हत्या है या आत्म हत्या यह अभी अबूझ पहेली बनी है।
परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की
मृतका युवती के परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की है। परिजनों की मानें तो तो यह सिर्फ एक हादसा नहीं,बल्कि साजिश हो सकती है। युवती के पिता रमेश यादव ने थाने में लिखित रूप से शिकायत की है और आरोप लगाया है कि घटना से जुड़ी सारी कड़ियां संदिग्ध व्यक्ति नकछेद गौतम से जुड़ी हो सकती हैं। रात को उनके घर से भागते हुए पकड़ा गया था।
युवती की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश
इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं। युवती की मौत को लेकर हर कोई स्तब्ध है।

