कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गोंडा- लखनऊ हाईवे पर एक गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली कर्नलगंज निवासी अनिल पासवान उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम चतरौली (टेरी) किसी कार्य से जरवल रोड जा रहे था। गोंडा- लखनऊ हाइवे पर स्थित मसौलिया कलहंसन पुरवा के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे वो मरणासन्न हो गया। घटना के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय गोण्डा भेजा है। अनिल की सड़क दुर्घटना में आकास्मिक मौत से परिवार में मातमी सन्नाटा छा गया है।

