गोंडा।जिले के कर्नलगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव कैलाश बाग में महिला मंडल ने गुरुवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि के मौके पर गायत्री शक्तिपीठ सकरौरा से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का मौर्य नगर व सदर बाजार में सागर सोनी ने स्वागत किया।तत्पश्चात गुङ मंडी,गाड़ी बाजार,होते हुए चौक घंटा घर पहुंची।मंदिर समिति ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
यात्रा जब दुर्गा पूजा स्थल कैलाश बाग पहुंची,तो वहां आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की।कलश यात्रा में शामिल भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।मां शैलपुत्री की पूजा आराधना मां दुर्गा के पंडाल में सजावट भव्य रूप से किया गया है।दुर्गा पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी समिति द्वारा की जा रही है।कैलाश बाग में माता रानी झूले पर सवार होकर आई है।इस अवसर पर सरदार जोगिंदर सिंह जानी,गणेश वैश्य,अशोक सिंघानिया,गोविंद सुल्तानिया,चंद्रशेखर गोस्वामी,शिवा भट्ट,राजू मोदनवाल,विनीत पांडे,अभिनव सिंह,राजू सोनी,बाल गोपाल वैश्य,अमर सिंह व युवा भक्ति संगठन के पदाधिकारी व महिला मंडल की अध्यक्षा जूली सोनी की अगुवाई में सभी मातृशक्तियां व सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस विभाग के जवान सहित भारी तादाद में मां अंबे के भक्त रहे।

