गोंडा।जिले के शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज में नौनिहालों की बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान में निपुण बनाने के लिए प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का पाठ्य पुस्तक पर आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवे एवं छठें बैच का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण पाण्डेय ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्राथमिक स्तर के सभी शिक्षकों का होना है। वहीं बाल वाटिका से कक्षा तीन तक के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में निपुण बनाना व कक्षा 1 व 2 में एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों पर सभी शिक्षकों की समझ विकसित करना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। प्रथम दिवस के प्रशिक्षण का प्रारंभ शशिबाला व अशोक कुमार मौर्य के द्वारा प्रार्थना सभा से हुआ।

ए० आर० पी० धीरेन्द्र सिंह व अशोक कुमार मौर्य ने एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों को समझना एवम् पाठ्य पुस्तक आधारित प्रशिक्षण का उद्देश्य व परिचय आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की । ए०आर०पी घनश्याम मौर्य,गंगेश्वर प्रसाद व संजय कुमार ने पठन अभ्यास एवं प्रवाहपूर्ण पठन अभ्यास को समझना, पाठ्य पुस्तक आधारित कार्यपुस्तिका आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में विभिन्न प्रकरणों पर समूह कार्य एवं प्रस्तुतीकरण किया। ए०आर० पी संजय कुमार ने कहा की प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग जिले स्तर पर डायट व राज्य स्तर पर सीमेट प्रयागराज द्वारा की जा रही है। ए० आर० पी अशोक कुमार मौर्य ने कहा कि प्रशिक्षण दो कक्षा कक्ष में संचालित किया जा रहा है। दोनो कक्ष में 100 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। प्रथम दिवस के प्रशिक्षण का समापन खंड शिक्षा अधिकारी के उद्बोधन से हुआ। ए,० आर ०पी धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी शिक्षक शिक्षिका निपुण भारत की वार्षिक ,साप्ताहिक ,दैनिक योजना का क्रियान्यवयन करते हुए निर्धारित समय में अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाएंगे। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में तकनीकी सहयोग प्रदीप कुमार शुक्ल,अवनीश मिश्रा प्रदान कर रहे है। प्रशिक्षण में अवनीश द्रिवेदी, कुंती मौर्या, शिखा उपाध्याय,शिप्रा साहू, इंदु मिश्र, सपना शुक्ला,सुनीता यादव, अंजू सिंह,नेहा श्रीवास्तव,सुनीति खरे, डा0 विनय प्रकाश मौर्य,हिमांशु मौर्य,बृजपाल यादव,रितेश सिंह,तिलकराम,नफीस अहमद ,रामकुमार, डा0 विजय शंकर मौर्य,राधेश्याम, अनिरुद्ध मौर्य,धर्मेंद्र कुमार मौर्य आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

