इटियाथोक।सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के मध्य चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत कंपोजिट विद्यालय बरईपारा में कक्षा 6, 7 व 8 के छात्र-छात्राओं ने ‘विकसित भारत’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश चतुर्वेदी मंडल प्रभारी मेहनौन, आत्माराम वर्मा मंडल अध्यक्ष मेहनौन, रामकृपाल वर्मा ग्राम प्रधान बरईपारा ने कला पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रथम स्थान पर प्रतिमा वर्मा कक्षा 8, द्वितीय स्थान रेखा कक्षा 8 और तृतीय स्थान दीपक गुप्ता कक्षा 6 को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि हेमलता त्रिपाठी खंड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रोहिणी नंदन मिश्र, गोपाल प्रसाद, करन सिंह, अरुण मिश्र, सौरभ वर्मा, विजय कुमार भारती, महेंद्र प्रताप सिंह, विंध्यवासिनी व विद्यालय के छात्र-छात्राओं व इलाकाई लोग मौजूद रहे।

