गोंडा।स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय गोंडा में सफाई अभियान,स्वच्छता जागरुकता रैली व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जानकारी देते हुए अपर जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने बताया कि स्वच्छता जागरुकता रैली को जिला जज प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में जिले के विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेट,स्काउट गाइड व अन्य छात्र छात्राओं ने सहभागिता की।इसके उपरांत जनपद न्यायालय परिसर में सभी न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सफाई की गई।स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत न्यायालय परिसर में पौधे रोपित किये गए।इस अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारी,बार एसोसिएशन के पदाधिकारी,अधिवक्ता व न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

