गोंडा।जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौबस्ता में दबंगों ने पीड़ित के पुस्तैनी रास्ते पर अवैध निर्माण कराने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

ग्राम पंचायत नौबस्ता निवासी रामबहादुर ने वजीरगंज थाने में तहरीर दी है।राम बहादुर द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही रामदेव,कृष्ण देव व रविंद्र नाथ ने लिखा है कि वर्षों से चला आ रहा उसके घर के सहन के पुस्तैनी रास्ते को उक्त विपक्षियों द्वारा जबरन बंद करने पर आमादा हैं।उक्त रास्ते के विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।बावजूद इसके ये अपने दबंगई के बल पर उक्त रास्ते पर अवैध निर्माण करना चाहते हैं।पीड़ित रामबहादुर का आरोप है कि घर पहुंचने के लिए एक मात्र यही रास्ता है।बहरहाल पीड़ित ने वजीरगंज थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

