गोण्डा।रेलवे-स्टेशन गोण्डा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 5 से जीआरपी पुलिस ने ट्रेनो व प्लेटफार्म पर यात्रियो का मोबाइल फोन चुराने वालो दो चोरो को गिरफ्तार कर उनके पास से सात एनराइड मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियो के बरामद किया है।
थाना जीआरपी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गोण्डा रेलवे-स्टेशन जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच के पश्चिमी आऊटर के पास दो संदिग्ध व्यक्तियो को खड़ा देख उनको हिरासत मे लेकर कड़ाई से पूछताछ की। संदिग्ध पाए जाने पर उनकी जामा तलासी के दौरान उनके कब्जे से 7 एनराइड मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियो के बरामद किया है।पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने बताया कि मोबाइल फोन ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियो व स्टेशन पर सो जाने वाले यात्रियों से चुराये हैं।
प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि स्टेशन पर गस्त कर रही टीम के उप निरीक्षक हरिवंश यादव व कॉन्स्टेबल सुजीत सोनकर,कुलदीप यादव ने सहजराम,मालिक राम इटियाथोक को संदिग्ध हालत में गोण्डा रेलवे-स्टेशन से हिरासत मे लेकर पुछ-ताछ के दौरान 7 चोरी किये गये मोबाइल को बरामद कर न्यायालय रवाना किया गया है।

