गोण्डा।खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव में छप्पर के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
घटना खोंडारे थाना क्षेत्र के अमवा बाबा कुटी गांव का है। अमवा बाबा कुटी गांव की एक 14 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर के छप्पर के नीचे पड़ी मिली। मृतिका की मां के मुताबिक वो अपने दो बच्चों के साथ सुबह किसी कार्य हेतु घर से बाहर गई हुई थी।जब वो घर वापस आई तो घर का दरवाजा बंद होने पर किशोरी को आवाज दी। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी बेटी अंजली जमीन पर संदिग्ध अवस्था में मृत्यु पड़ी थी। जब उसने अंजली को हिलाया डुलाया पर वो नहीं उठी तो उसने अपने आसपास के लोगो को जानकारी दी।और बेहोश समझकर इलाज करवाने के लिए तैयारी करने में लग गई।लोगों ने उसे बताया कि वह मर चुकी है।जबकि मृतका की मां के मुताबिक उसकी बेटी का इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था।उसे पेट दर्द की शिकायत पहले से थी और उसका अल्ट्रासाउंड भी हुआ था।उसके पिता फूलचंद की मौत दस साल पहले ही हो चुकी है। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक खोंड़ारे शशि कुमार राणा मय फोर्स पहुंचकर कर मामले के जांच पड़ताल में जुट गए और इसकी सूचना उन्होंने जिले के उच्चाधिकारियों को दी।मौके पर क्षेत्राधिकारी मनकापुर राकेश कुमार सिंह पहुंच कर घटना की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजने कि निर्देशि दिया।
इस सम्बंध मे प्रभारी निरीक्षक खोंडारे शशि कुमार राणा से दूरभाष पर बताया की एक 14 वर्षीय किशोरी की लाश की सूचना मिली है।शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला मुख्यालय भेजा गया है।पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता लगेगा।

