गोण्डा।विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लखनऊ की संस्थान यूपीकान के द्वारा महिलाओं को दर्जी का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वालंबी बनाया जा रहा है।शहर के एक लान में बनाए गए प्रशिक्षण हाल में महिलाओं को दर्जी की ट्रेनिंग देकर उन्हें इस काम में निपुण किया जा रहा। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में चयनित महिलाएं प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा सिलाई में निपुण बन रही।

गुरुवार को शहर के एक मोहल्ले में स्थित रोज वैली लान में चल रहे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड में चयनित महिलाओं का प्रशिक्षण अपने अंतिम पायदान पर पहुंच गया है। शुक्रवार से खत्म हो रहे पहले बैच की महिलाओं को ट्रेन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। व्यवस्थापक हरीराम वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दर्जी ट्रेड के 200 सौ अभ्यर्थियों का पहले बैच का आखिरी दिन है। इसके पहले मक्का व फ्रूट का 50, 50 का बैच खत्म हो चुका है। ट्रेनर में सायरा, शीतल, सपना कश्यप समेत कई ट्रेनर मौजूद रही।


