गोण्डा।परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों की दबंगई का आलम यह है कि वे गंभीर अपराधों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।इसका जीता जागता उदाहरण परसपुर थाना क्षेत्र का प्रकाश में आया है।पुरानी रंजिश के चलते घात लगाए बैठे दबंगों ने दिनदहाड़े धारदार हथियार व लाठी डंडों से लैस एक व्यक्ति के ऊपर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ग्राम सरैंया मिश्रन पुरवा निवासी पीड़ित मदन मोहन शुक्ल ने परसपुर थाने में तहरीर दी है। दिए गए तहरीर में लिखा है कि दिनांक 5 सितंबर 2024 को दिन में समय लगभग 3.30 बजे अपने खेत से जानवर का चारा लेकर आ रहा था। वो करिन्दा पुरवा सरकारी खाद्य गोदाम के पास पहुंचा ही था, कि पहले से ही घात लगाकर बैठे विपक्षी राम दिवाकर व सुन्दर पुत्रगण राघव राम, अंकित पुत्र विजय कुमार व कौशल कुमार पुत्र जुगल किशोर पुरानी रंजिश को लेकर कांता व लाठी डंडे से जानलेवा हमला बोल दिया। आरोप है कि उसके सर में कांता लगने से फट गया। और उसके पूरे शरीर में चोटें आईं हैं। हल्ला गुहार करने पर गाँव के तमाम लोगो को आता देख उपरोक्त विपक्षीगण जान से मार डालने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। विपक्षीगण पूर्व में भी उसकी घेराबंदी कर मार चुके हैं। जिसके संबंध में पूर्व में भी मुकदमा पंजीकृत है। विपक्षीगण पीड़ित की
20 हजार रुपये के कीमत की मोबाइल तोड़ दिये हैं। पीड़ित ने उसकी डाक्टरी कराकर रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है।

