धानेपुर,गोंडा।नगर पंचायत धानेपुर सरदार पटेल नगर वार्ड नंबर 10 निवासी राजेन्द्र प्रसाद इन दिनों ब्लड कैंसर जैसी गम्भीर बीमार से जूझ रहे हैं।जिले से लेकर राजधानी तक इलाज कराने के बाद परिवार एक दम हताश और निराश है।
शुक्रवार की रात परिजनों ने उन्हें एक बार फिर लखनऊ इलाज के लिए कल्याण सिंह कैंसर इंस्टिट्यूट व पीजीआई ले जाया गया, किन्तु उन्हें बेड खाली न होने की बात कह कर लौटा दिया।
जिसकी जानकारी होने पर सतीश तिवारी, खेमराज मिश्रा,अनुज मिश्रा ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने व समुचित इलाज के मदद की पहल की।सांसद गोंडा व केन्द्रीय राज्यमंत्री कुंवर कीर्ति वर्धन सिंह’राजा भैया’ को पत्र दे कर समस्या से अवगत कराया।सांसद ने पत्र को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मदद का भरोसा दिया।और मताहतों को मरीज के भर्ती होने से इलाज तक की सारी ब्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी।पिता की इलाज में मदद पा कर राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा के बेटे व पत्नी ने सांसद का आभार जताया है।

