गोण्डा।विकास खंड मुजेहना की ग्राम पंचायत बुद्धिकपुरवा निवासी एक किसान शुक्रवार की भोर खेत में गया था। सियार ने पीछे से किसान पर हमला बोल दिया। बचाव में किसान ने सियार को पटक-पटक कर मार डाला।
आदमखोर सियार के हमले की सूचना गांव वालों को मिली, बड़ी तादाद में गांव वाले खेत में जुट गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने भी पहुंचकर जायजा लिया।नगर पंचायत धानेपुर के अंबेडकरनगर वार्ड क्षेत्र बुद्धिकपुरवा निवासी किसान चंद्रिका प्रसाद गौतम शुक्रवार की भोर में नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर खेत में गया था। सियार पीछे से किसान को नोचने लगा। चंद्रिका ने हाथ से हटाया तो उसने हाथ को भी नोंच लिया। इसके बाद उनके पैर में भी नोंच लिया। लहुलुहान किसान हिम्मत दिखाते हुए सियार का जबड़ा पकड़ लिया और कई बार जोर-जोर से उसे पटक-पटक कर मार डाला। चंद्रिका लहुलुहान घर पहुंचा और परिजनाें को जानकारी दी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना लाए चिकित्सकों ने इलाज कर उसे घर भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही काफी तादाद में लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने कि हमलावर जानवर सियार था। घटना स्थल पर दिन भर लोगों को तांता लगा रहा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जायजा लिया।

