गोंडा,इटियाथोक।शिक्षा में अग्रणी व छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित कंपोजिट विद्यालय बरईपारा में बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर देश के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के बाद विविध कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय के बच्चों ने शिक्षकों को हस्त निर्मित विभिन्न कलाकृतियों में ग्रीटिंग,फोटो,फ्रेम लेखनी जैसे उपहार स्वरूप दिया। स्कूल के अध्यापकों ने बच्चों को प्रोत्साहित कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर विद्यालय की अध्यापिका रोहिणी नंदन मिश्र ने कहा की शिक्षक के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वो अपने मेहनत और अनुभव से छात्रों के जीवन को उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। अध्यापक सौरभ वर्मा ने कहा की शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की भी एक कड़ी है। इनके द्वारा तैयार किए गए आदर्श नागरिक ही किसी देश का भविष्य निर्धारित करते हैं।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सलमान,रोहिणी नंदन मिश्र,गोपाल प्रसाद,सौरभ वर्मा,अरुण मिश्र,विजय कुमार भारती व स्कूल की छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

